राह चलती छात्राओं पर टिप्पणी करना लड़कों को पड़ा भारी

भिंड:जिले में मनचलों की दबंगई उन पर ही भारी पड़ गई। मामला गोरी सरोवर किनारे भूरा मठी के सामने का है, जहां करीब आधा सैकड़ा बाइक सवार नवयुवक तेज रफ्तार में बाइक लहराते हुए निकले और रास्ते से गुजर रही छात्राओं पर अशोभनीय टिप्पणियां करने लगे।इसी दौरान पीछे से गुजर रहे कोतवाली थाना प्रभारी वृजेंद्र सेंगर ने पूरी घटना अपनी आंखों से देख ली। युवकों की हरकतों को देखते हुए उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस और देहात पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही कोतवाली निरीक्षक वृजेंद्र सेंगर ने डंडा उठाकर बेटियों पर गलत टिप्पणी करने वाले युवकों पर कार्रवाई शुरू कर दी।स्थिति यह रही कि करीब दो दर्जन बाइक सवार युवक अपनी-अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। बाद में मौके पर पहुंची कोतवाली और देहात थाना पुलिस ने बाइकों को जब्त कर देहात थाने भिजवाया। साथ ही हुड़दंग मचाने वाले युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई।

घटना के बाद जैसे ही थाना प्रभारी वृजेंद्र सेंगर का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों ने उनकी कार्यशैली की जमकर सराहना की। आमजन का कहना है कि पुलिस ऐसी ही होनी चाहिए, जो बेटियों की सुरक्षा के लिए तुरंत और सख्ती से कदम उठाए। थाना प्रभारी वृजेंद्र सेंगर की नेकदिल और बेहतरीन पुलिसिंग की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

Next Post

खजूरी बाजार रोड पर धीमी गति से डाली जा रही पाइप लाइन, लोग परेशान

Thu Jan 29 , 2026
इंदौर:शहर में विकास कार्यों की धीमी गति और समय पर काम न होने के कारण नागरिकों को हो रही परेशानियां एक गंभीर समस्या है. इस तरह की लापरवाही न केवल बुनियादी ढांचे को प्रभावित करती है, बल्कि कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो जाती है.मामला जर्जर सडक़ से जुड़ा हुआ है, […]

You May Like