BRICS Summit 2026 : कल क्या हुआ और आज क्या होगा? मोदी-शी-पुतिन की मुलाकात से लेकर बड़े मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और बेहद अहम दिन है
जहां दुनिया की नजरें भारत मंडपम पर टिकी हैं।

लेकिन पहले बात करते हैं कल की

समिट के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS नेताओं के साथ वैश्विक चुनौतियों और ग्लोबल गवर्नेंस पर चर्चा की।
सबसे ज्यादा चर्चा रही मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात की। सात साल बाद भारत आए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ पीएम मोदी ने सीमा पर शांति, व्यापार और दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाने पर बात की। वहीं, पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच भी अहम बातचीत हुई। समिट में पश्चिम एशिया के बढ़ते तनाव पर भी चिंता जताई गई और संयम बरतने की अपील की गई।
अब नजर आज पर
BRICS समिट के दूसरे दिन ग्लोबल ग्रोथ, इनोवेशन, सप्लाई चेन, डिजिटल कृषि और सस्टेनेबल डेवलपमेंट जैसे मुद्दों पर मंथन होगा।
यानी आज सवाल सिर्फ BRICS का नहीं बल्कि बदलती दुनिया में ग्लोबल साउथ की भूमिका और भारत की कूटनीतिक ताकत का भी है।

Next Post

BRICS समिट में दिखी दुनिया के बड़े नेताओं की एकजुटता, मोदी-जिनपिंग-पुतिन ने कराया फैमिली फोटो

Sun Sep 13 , 2026
  BRICS Summit 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत BRICS नेताओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन के दौरान सभी नेताओं ने फैमिली फोटो सेशन में भी हिस्सा लिया । Facebook […]

You May Like