मंगला आरती के साथ खुले विष्णु मंदिर के पट, सुख-समृद्धि के लिए की गई प्रार्थना

शिवपुरी: बीते वर्ष 2025 की विदाई के साथ नव वर्ष 2026 का आगमन आज गुरुवार को हुआ और शहर के प्रसिद्ध छत्री रोड़ स्थित श्री विष्णु मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां मंदिर प्रबंधक सुशील भार्गव महाराज व उनके पुत्र दीपक भार्गव के द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि और दीर्घायु व स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रार्थना कर विशेष पूजा-अर्चना की।

सभी श्रद्धालु मंदिर आकर श्री हरि विष्णु-माता लक्ष्मी के दर्शन कर पुण्य लाभार्थी बने।इस अवसर पर मंदिर पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर में व्यापक व्यवस्था की गई है। जरूरतमंदों की सेवा के लिए अनेकों धर्मप्रेमी जनों के द्वारा खिचड़ी, पूड़ी सब्जी एवं अन्य प्रकार की खाद्य सामग्री एवं वस्त्र आदि का वितरण किया जा रहा है।

इसके लिए परिसर में पृथक से व्यवस्था की गई है ताकि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना ना करना पड़े और जरूरतमंदों को भी उनकी जरूरत के अनुसार सामग्री प्राप्त हो।इस अवसर पर विष्णु मंदिर को आकर्षक फूल बंग्ला, गुब्बारे एवं अन्य सजावट करते हुए मंदिर परिसर को सजाया गया है। मंदिर में दर्शन कर श्रद्धालु भक्ति भाव से श्री हरि विष्णु की आराधना कर पवित्र जल एवं प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं

Next Post

खूनी रंजिश में बदला बेटी भगाने का शक, घर जलाने की कोशिश, जंगल में भागना पडा

Thu Jan 1 , 2026
शिवपुरी: जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना सीमा के ग्राम ग्राम बामौर कलां में रिश्तों की मर्यादा उस वक्त तार-तार हो गई, जब एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। एक युवती के घर से भागने के शक में भड़के ससुराल पक्ष ने अपनी ही बहू को निशाना […]

You May Like