





नयी दिल्ली 24 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में दक्षिण सूडान, संयुक्त अरब अमीरात, नाइजीरिया, मोल्दोवा, जर्मनी और स्वीडन के राजदूतों और उच्चायुक्तों के परिचय-पत्र स्वीकार किये।
राष्ट्रपति भवन सचिवालय के अनुसार जिन राजनयिकों ने अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किये , उनमें दक्षिण सूडान की राजदूत सिटोना अब्दुल्ला उस्मान, संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत अब्दुल्ला सैफ अली स्लेयेम अल नुआइमी, नाइजीरिया के उच्चायुक्त मुहम्मद सईदु दाहिरू, मोल्दोवा की राजदूत इंगा इओनेसी, जर्मनी के राजदूत डॉ. जैस्पर वीक और स्वीडन की राजदूत पेट्रा मेनांडर शामिल हैं।
