जबलपुर: अधारताल पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से देशी पिस्टल, कारतूस, चाकू जप्त किया गया है। टीआई प्रवीण कुमरे ने बताया कि अधारताल तालाब मेन गेट के पास घेराबंदी कर शनि बर्मन पिता गणेश बर्मन 20 वर्ष निवासी ग्राम बगौड़ी चौकी बेलखाड़ू थाना कटंगी एवं शनि चौधरी पिता सुरेश चौधरी 23 वर्ष निवासी ग्राम भर्रा चौकी बेलखाड़ू थाना कटंगी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर शनि बर्मन की जेेब में देशी पिस्टल रखी मिला। पिस्टल को चैक करने पर 1 कारतूस लोड होना पाया गया, इसी तरह शनि चौधरी अपनी कमर में एक बटनदार चाकू खोसे मिला।
Next Post
मक्सी में महापुरुषों के बैनर- पोस्टरों को फाड़ने पर एफआईआर
Sat Jan 24 , 2026
मक्सी:बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को मक्सी में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। सम्मेलन स्थल श्रीराम गार्डन तालाब की पाल के आसपास लगाए गए महापुरुषों के बैनर-पोस्टर अज्ञात लोगों द्वारा फाड़ दिए […]
