हिज़्बुल्लाह लेबनान की सीमा से सटे क्षेत्रों में रहने वाले इजरायली लोगों से घरों को खाली कर कहीं अन्य स्थान पर चले जाने को कहा

बेरुत 06 मार्च (वार्ता) हिज़्बुल्लाह ने लेबनान की सीमा से लगे पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले इजरायल के नागरिकों को शहरों को छोड़कर किसी दूसरे स्थान पर चले जाने के लिए कहा है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार हिज्बुल्लाह ने यह चेतावनी शुक्रवार सुबह हिब्रू में अपने टेलीग्राम चैनल पर एक संदेश साझा करके दी। हिज़्बुल्लाह ने कहा, “लेबनान की आज़ादी और सुरक्षित नागरिकों के खिलाफ आपकी सेना का हमला, नागरिक बुनियादी ढांचा को नुकसान पहुंचाना और लोगों से घरों को खाली करवाने का अभियान चलाने की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसे बिना चुनौती दिए नहीं छोड़ा जाएगा।”

उधर, इज़रायली सेना ने गुरुवार देर शाम लेबनान पर हमला शुरू किया और इसके बाद लोगों को बेरूत के दक्षिणी इलाकों से निकलने के लिए कहा गया, जो हिज़्बुल्लाह का गढ़ है।

इजरायली रक्षा बलों ने कहा था कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान में ईरानी आतंकी शासन की अवसंरचना के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले शुरू कर दिये हैं।

 

 

Next Post

एक करोड़ से अधिक की चोरी सुलझाना बना चुनौती, हवा में लटठ घुमा रही पुलिस

Fri Mar 6 , 2026
जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत सुखसागर वैली पोलीपाथर में 23 जनवरी हुई एक करोड़ से अधिक की चोरी महीनों बाद भी अनसुलझी है। 100 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरों के फुुटेज खंगाले जा चुके है। दर्जनों संदेहियों से पूछताछ की जा चुकी है लेकिन पुलिस के हाथ खाली है। चोरों को पकड़ा […]

You May Like