पांढुरना:मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आज शनिवार को जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य ग्राम छाबडी में पहुंचकर जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद कर लोगों की समस्याओं को सुनकर विभागीय अधिकारियों को इसका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए,वहीं पहली बार जिला कलेक्टर को अपने बीच देख ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
प्रदेशवासियों को अपनी समस्याओं के लिए विभागीय शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने के बाद भी कार्य नहीं होकर परेशान होने पर सरकार को कोसते जा रहें थे,जिससे सरकार की धूमिल होती जा छबी को देख मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने शासकीय कार्यालयों से निकलकर लोगों के बीच में जाकर उनसे चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को सुन त्वरित निराकरण कराने प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू किया गया है,इस शुक्रवार 28 अगस्त को रक्षाबंधन के पर्व के चलते शासकीय छुट्टी होने के कारण एक दिन अर्थात शनिवार को इस मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत अधिकारियों को लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करने के निर्देश जारी किए है।
इस अभियान के तहत पांढुरना जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ,जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश परिहार ने भी क्षेत्र के दुरूस्थ अंचल के आदिवासी बाहुल्य ग्राम छाबडी में पहुंचकर यहां के ग्राम पंचायत भवन के परिसर में ही जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याए सुनी इस दौरान ग्राम के जनप्रतिनिधियों के साथ ही विभागीय प्रमुख अधिकारी भी जमीन पर बैठ दिखाई दिए। कलेक्टर द्वारा विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
