70 किलो एमडी ड्रग्स केस में 5 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: वर्ष 2021 के बहुचर्चित 70 किलो एमडी ड्रग्स मामले में पांच साल से फरार चल रहे आरोपी अकरम खान को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को इंदौर न्यायालय परिसर से पकड़ा गया। इस मामले में 6 जनवरी 2021 को एमडी ड्रग्स की डील के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 70 किलो मेफेड्रोन बरामद की थी, जिसकी कीमत लगभग 70 करोड़ रुपए बताई गई थी। साथ ही 13 लाख 3 हजार 650 रुपए नकद भी जब्त किए गए थे।

जांच के दौरान अकरम खान की भूमिका सामने आने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच अब उससे ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई चैन, नेटवर्क से जुड़े लोगों और आर्थिक लेन-देन को लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र में भी गंभीर मामलों में प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में इस ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

Next Post

शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग, अनशन के बीच बिगड़ी अभ्यर्थी की हालत

Sat Aug 29 , 2026
भोपाल: नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती-2025 में पद बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब गंभीर होता जा रहा है।शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठी एक महिला अभ्यर्थी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। साथी अभ्यर्थियों ने […]

You May Like

Play sound