भोपाल: नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती-2025 में पद बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब गंभीर होता जा रहा है।शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठी एक महिला अभ्यर्थी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। साथी अभ्यर्थियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
अभ्यर्थियों की मांग है कि वर्ग-2 में हर विषय के करीब 3 हजार पद बढ़ाए जाएं, जबकि वर्ग-3 प्राथमिक शिक्षक भर्ती में कुल 25 हजार पद किए जाएं।आंदोलनकारियों का कहना है कि पात्रता और चयन परीक्षा पास करने के बावजूद सीमित पदों के चलते कई योग्य उम्मीदवार नौकरी से वंचित हैं।इससे पहले 25 अगस्त को अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत की तबीयत भी बिगड़ चुकी है।अब सवाल है—क्या पदवृद्धि की मांग पर सरकार कोई फैसला लेगी, या अभ्यर्थियों का आंदोलन और लंबा चलेगा?
Next Post
खरगे के अपमान पर जयराम का भाजपा-आरएसएस पर जुबानी हमला
Sat Aug 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस महासचिव एवं संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद कथित तौर पर हुए ‘शुद्धिकरण’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमला बोला है। श्री रमेश ने आरोप लगाया […]

You May Like
-
11 months ago
स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कार्यक्रम