शादी का झांसा देकर दुष्कर्म पुलिस ने आरोपी की तलाश की शुरू

भोपाल। शाहपुरा थाना पुलिस ने एक किशोरी के शिकायत पर दुषकर्म का प्रकरण दर्ज किया है. शनिवार को पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तीन साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया है कि वह साल 2022 से कालेज के समय से अपने ही एक रिश्तेदार युवक के संपर्क में आई. आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने इस बीच पीडिता का एक अश्लील वीडयो भी बना लिया था, जिसे वायरल करने की धमकी भी वह पीड़िता को लगातार देता था. पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर, आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

बाल विज्ञान प्रदर्शनी में उभरी नई प्रतिभायें, एमपी को विज्ञान हब बनाने की तैयारी

Sat Nov 22 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश देश के केंद्र में होने के साथ ही विज्ञान अनुसंधान के लिए अनुकूल वातावरण रखता है। राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के समापन समारोह में खेल युवा कल्याण और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने यह कहते हुए भरोसा जताया कि प्रदेश को वैज्ञानिक अनुसंधान का प्रमुख केंद्र बनाया जा […]

You May Like