अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: नेहरू नगर पुलिस लाइन में भव्य आयोजन, पुलिस अधिकारियों और जवानों ने सीखे योग के गुर

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन नेहरू नगर भोपाल में योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास एवं प्राणायाम किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) रूचि वर्धन मिश्र, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीतू ठाकुर तथा आरआई जयसिंह तोमर एवं योग प्रशिक्षक उपस्थित रहे.

योग प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई. इस अवसर पर अधिकारियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, तनाव कम होता है तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है. उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम में लगभग 300 पुलिसकर्मियों ने सहभागिता की. सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया.

Next Post

आईएसबीटी से बस संचालन शुरू कराने हेतु सिंधिया एवं सिलावट को भेजे पत्र

Sun Jun 21 , 2026
ग्वालियर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अति सुन्दर सिंह एडवोकेट ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन के समीप निर्मित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल आईएसबीटी से बसों का नियमित संचालन प्रारंभ कराने की मांग को लेकर प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट तथा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पृथक-पृथक पत्र प्रेषित किए हैं। अति सुन्दर सिंह […]

You May Like