भोपाल: राज्य में भाजपा सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इसे लेकर आज विधानसभा परिसर में राजनीतिक गहमागहमी रही। भाजपा विधायकों ने हाल के दिनों में कांग्रेस के प्रदर्शन का जवाब देते हुए सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करने वाला प्रदर्शन किया।भाजपा विधायकों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं जिन पर लिखा था निवेशक आए, उद्योग फलें, मोहन सरकार में विकास चले।
विधायकों का कहना था कि बीते दो वर्षों में राज्य में निवेश का वातावरण सुदृढ़ हुआ है, उद्योगों को बढ़ावा मिला है और विकास परियोजनाओं की गति तेज हुई है। उनका आरोप था कि कांग्रेस बिना तथ्यों के सरकार की आलोचना कर रही है, जबकि धरातल पर विकास स्पष्ट दिखाई देता है।प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा भी रखा और दावा किया कि आने वाले समय में राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
