रिकवरी एजेंट से नगदी और लैपटॉप छीनकर भागे लुटेरे 

जबलपुर। कटंगी थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने राइट टाउन स्थित टीवीएस एजेंसी के रिकवरी एजेंट को झांसा देकर पांच बदमाशों ने पेट्रोल मांगने के बहाने रोका और घेर लिया। इसके बाद मारपीट करते हुए उसका लैपटॉप, कीमती दस्तावेज और करीब 28 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

जानकारी अनुसार दमोह के ग्राम समन्ना निवासी हेमंत पटेल (31) जबलपुर की टीवीएस एजेंसी में फील्ड एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत है। वे हेमंत ग्राम झगरा में राजेंद्र नरवद के घर बाइक की किश्त लेने गया था। जब वह वहां पहुंचा, तो घर के बाहर कुछ संदिग्ध युवक पहले से ही खड़े थे और हेमंत पर नजर रख रहे थे। किश्त की बात होने के बाद जब हेमंत अपनी मोटरसाइकिल से वापस चौदह मील की ओर निकलने लगा, तो उन युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

मम्मी बीमार है, थोड़ा पेट्रोल दे दो, मदद के बहाने बुना जाल-

झगरा गांव से करीब एक किलोमीटर दूर कटंगी रोड पर पीछा कर रहे तीन लड़कों ने हेमंत को आवाज देकर रोका। बदमाशों ने भावुक कार्ड खेलते हुए कहा, भाई, हमारी मम्मी की तबीयत बहुत खराब है, अर्जेंट अस्पताल जाना है, थोड़ा पेट्रोल दे दो। हेमंत ने जब अपनी बीएस-6 गाड़ी का हवाला देते हुए पेट्रोल निकालने से मना किया, तो बदमाशों ने उसे उलझाए रखा। इसी बीच पीछे से दूसरी बाइक पर दो और युवक आ धमके। पांचों बदमाशों ने मिलकर हेमंत को जबरन पकड़ा और सड़क किनारे झाड़ियों की ओर खींच ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ झूमाझपटी और मारपीट की। लुटेरे हेमंत का पिट्ठू बैग और जेब में रखा पर्स छीनकर ग्राम बोरिया की तरफ भाग निकले। लुटेरे पर्स में रखे नगदी किश्त वसूली के 27,800 रुपये, एचपी कंपनी का लैपटॉप और चार्जर, एजेंसी का महत्वपूर्ण वसूली रजिस्टर ले गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस-

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने एजेंसी मालिक शशांक मिश्रा को सूचना दी और कटंगी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस संदिग्धों के हुलिए के आधार पर और गांव के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर लुटेरों की तलाश कर रही है।

Next Post

पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का निधन

Sat Mar 28 , 2026
इस्लामाबाद, 28 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) कमर जावेद बाजवा का शनिवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 65 वर्षीय पूर्व जनरल ने सिर में गंभीर चोट लगने केकारण दम तोड़ दिया। वह पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। […]

You May Like