पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का निधन

इस्लामाबाद, 28 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) कमर जावेद बाजवा का शनिवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 65 वर्षीय पूर्व जनरल ने सिर में गंभीर चोट लगने केकारण दम तोड़ दिया। वह पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे।
उल्लेखनीय है कि जनरल बाजवा को फरवरी 2026 में रावलपिंडी के सैन्य अस्पताल (सीएमएच) में भर्ती कराया गया था। वह अपने आवास पर फिसल कर गिर गये थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें
आई थीं।

डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उनकी बड़ी सर्जरी की थी और उन्हें गहन चिकित्साकक्ष (आईसीयू) में विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया था। शुरुआत में हालांकि उनकी सर्जरी को सफल बताया गया था, लेकिन लंबे समय तक चले उपचार के बाद शनिवार को उनका निधन हो गया।
जनरल कमर जावेद बाजवा ने वर्ष 2016 से 2022 तक पाकिस्तान के सेना प्रमुख के रूप में अपनी सेवायें दीं थीं।

Next Post

समर शेड्यूल: इंदौर में रविवार से चार शहरों का हवाई संपर्क हो जाएगा खत्म

Sat Mar 28 , 2026
इंदौर। शहर की एयर कनेक्टिविटी को बड़ा झटका लगने जा रहा है. रविवार से लागू हो रहे समर शेड्यूल के साथ ही इंदौर से नासिक, उदयपुर, भुवनेश्वर और जम्मू के लिए सीधी उड़ानें बंद हो जाएंगी. इसके बदले यात्रियों को सिर्फ जलगांव के लिए नई फ्लाइट मिलने की बात कही […]

You May Like