पांचवीं तक के विद्यार्थियों की 13 जनवरी तक छुट्टी, कक्षा 6 से 8 तक स्कूल सबेरे 10 बजे से पहले नहीं लगेंगे 

मंदसौर। जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री टेरेसा मिंज द्वारा बताया गया कि मन्दसौर जिले के अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय और अशासकीय, प्राथमिक विद्यालयों में वर्तमान में शीतलहर के कारण न्यूनतम् तापमान में अत्यधिक कमी होने से कक्षा नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों का दिनांक 07-01-2026 से 13-01-2026 तक अवकाश रहेगा एवं कक्षा 6 से कक्षा 8 तक संचालित शासकीय एवं अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के शाला संचालन का समय प्रातः 10.00 से रहेगा। अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियाँ यथा परीक्षा आदि पूर्ववत संचालित रहेंगी।

Next Post

जिला अस्पताल में लगाया जा रहा गेट

Tue Jan 6 , 2026
दमोह. जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर लोहे का विशाल गेट कलेक्टर श्री कोचर के निर्देशन में सिविल सर्जन डॉक्टर प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में लगाया जा रहा है.जिसमें अब आसामाजिक तत्व प्रवेश नहीं कर सकगें.यहां पर बताया जा रहा है कि गार्ड भी बैठेगा, जो व्यवस्थित देखभाल करेगा.उन्हीं लोगों […]

You May Like

मनोरंजन