राष्ट्रीय युवा दिवस: एक ‘रौशोगुल्ला’ ने कैसे बदल दी नरेंद्र की किस्मत, जानें विवेकानंद बनने का रोचक सफर

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जानें उनके जीवन का वह मजेदार किस्सा, जिसने उन्हें गुरु रामकृष्ण परमहंस से मिलवाया और कैसे एक मिठाई उनके महान आध्यात्मिक सफर की शुरुआत बनी।

हर साल 12 जनवरी को भारत ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाता है। यह दिन स्वामी विवेकानंद के महान विचारों और उनके अदम्य साहस को समर्पित है, जो आज भी करोड़ों युवाओं के लिए ज्ञान का प्रकाश फैला रहे हैं। लेकिन उनके ‘नरेंद्र’ से ‘विवेकानंद’ बनने के पीछे एक ऐसी कहानी छिपी है, जिसका स्वाद इतिहास के पन्नों में आज भी मीठा है- और वह दिलचस्प कहानी जुड़ी है एक “रौशोगुल्ला” से।

स्वामी विवेकानंद, जिन्हें उनके बचपन में नरेंद्र के नाम से जाना जाता था, खाने-पीने की चीजों को लेकर काफी उत्साहित रहते थे। उन्हें “रौशोगुल्ला” (मिठाई) और आइसक्रीम बेहद पसंद थी, यहाँ तक कि वे कड़कड़ाती ठंड में भी आइसक्रीम खाने का मोह नहीं छोड़ पाते थे। उनके और उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस के बीच पहली मुलाकात की वजह भी यही मिठाई बनी।

Next Post

वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने ट्रंप

Mon Jan 12 , 2026
डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में खुद की तस्वीर पोस्ट की, मादुरो पर ड्रग तस्करी आरोप हैं, और तेल सौदे केवल अमेरिकी उत्पादों तक सीमित होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दावा किया गया कि वह […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।