डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में खुद की तस्वीर पोस्ट की, मादुरो पर ड्रग तस्करी आरोप हैं, और तेल सौदे केवल अमेरिकी उत्पादों तक सीमित होंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दावा किया गया कि वह “वेनेजुएला के एक्टिंग प्रेसिडेंट” हैं। यह पोस्ट ट्रुथ सोशल पर शेयर की गई थी, जिसमें ट्रंप को एक डिजिटली बदली हुई छवि में वेनेजुएला के प्रेसिडेंट के रूप में दिखाया गया। उनके इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा यह पोस्ट ऐसे समय में कि गया है जब वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद तनाव बढ़ा हुआ है और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के समर्थक सड़कों पर उतरकर ट्रंप प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। ट्रंप ने इससे पहले भी वेनेजुएला के शासन पर अमेरिकी नियंत्रण की ईच्छा जताई थी।
