मुर्गा व्यापारी से लूट करने वाला इनामी आरोपी पकड़ाया

रीवा:रायपुर कर्चुलियान पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने मुर्गा व्यापारी से खाते में रुपए ट्रांसफर करवा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था.इस पूरी कार्यवाही के संबंध में थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि राजेश पटेल 44 वर्ष निवासी बर्गेहा थाना नईगढ़ी के साथ बदमाशों ने 8 मार्च को रायपुर कर्चुलियान क्षेत्र में लूट की थी.

बदमाशों ने उनको रोककर खाते में 1 लाख 38 हजार रुपए जमा करवाए थे जिसकी शिकायत पीडि़त ने थाने में दर्ज कराई थी. घटना के बाद से फरार बदमाशों पर पुलिस अधीक्षक ने पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था. उक्त फरारी के दौरान आरोपी चोरी छिपे अपने घर लौटकर आए थे जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने गोरगांव के समीप घेराबंदी कर पकड़ लिया.

आरोपियों ने पूछताछ पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया. उनके कब्जे से करीब 19 हजार रुपए बरामद हुए है जबकि शेष रकम बदमाशों ने फरारी के दौरान खर्च करने की जानकारी दी है.घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को बदमाशों ने मैकेनिक के यहां मरम्मत के लिए छोड़ा था जिसको पुलिस ने जब्त कर लिया है. पकड़े गए बदमाशों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

Next Post

बैकुंठपुर में बैट्री चोर गिरोह सक्रिय

Mon Jul 13 , 2026
रीवा:रीवा जिले के बैकुंठपुर नगर के वार्ड क्रमांक 2 में इन दिनों एक बैट्री चोर का आतंक है. ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों से चोरी करते शातिर चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. बताया गया है कि बीती रात आशीष ट्रेडर्स के घर के सामने खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी […]

You May Like