रीवा:रीवा जिले के बैकुंठपुर नगर के वार्ड क्रमांक 2 में इन दिनों एक बैट्री चोर का आतंक है. ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों से चोरी करते शातिर चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. बताया गया है कि बीती रात आशीष ट्रेडर्स के घर के सामने खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी नकाबपोश चोर ने बैट्री चोरी की वारदात की.वही दुकान के सामने खड़े दूसरे ट्रैक्टर को भी चोर ने निशाना बनाया बक्से में रखे बैटरी बॉक्स को तोड़ा गया यह पूरी घटना दुकान संचालक में सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से देखा गया घटना बीती रात्रि 12 की है.
सीसीटीवी में दिख रहा चोर हाफ चड्ढा, चप्पल और चेहरे में कपड़ा बांधकर बड़े आराम से बैटरी चोरी कर फरार हो गया. बताया गया कि एक दिन पहले दिन दहाड़े क्लीनिक से बैटरी खोल कर चोर फरार हो गए यह मामला बैकुंठपुर थाना से कुछ ही दूरी का है. हम आपको बता दे कि कई बार बैकुंठपुर नगर परिषद की कचरा गाड़ी और ट्रैक्टर से बैटरी चोरी का मामला प्रकाश में आया है फिर भी अब तक चोरों का पता नहीं चल पाया.
