इंग्लैंड ने एक बदलाव के साथ तीसरे एशेज टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की

एडिलेड, 15 दिसंबर (वार्ता) इंग्लैंड ने एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एशेज टेस्ट के तीसरे मुकाबले के लिए एक बदलाव के साथ एकादश की पुष्टि कर दी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार, मेहमान टीम ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है, जिसमें गस एटकिंसन की जगह साथी तेज गेंदबाज जॉश टोंग को एकादश में शामिल किया गया है। बेन स्टोक्स टीम की कप्तानी करना जारी रखेंगे, जबकि विल जैक्स ने दूसरे टेस्ट के लिए शामिल किए जाने के बाद एकादश में अपनी जगह बनाए रखी है।

टोंग का इस वर्ष जुलाई में द ओवल में भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट के बाद इंग्लैंड के लिए रेड-बॉल क्रिकेट में पहला मैच होगा। 28 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अब तक खेले गए छह टेस्ट में 31 विकेट लिए हैं, जिनमें से पांच विकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले है। इंग्लैंड फिलहाल एशेज सीरीज में 2-0 से पीछे है और वह बुधवार से एडिलेड में शुरू होने वाले मैच जीतकर सीरीज को जीवित रखने का लक्ष्य रखेगा। इंग्लैंड एकादश:- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और जॉश टोंग।

Next Post

बंगलादेश ने नेपाल को सात विकेट से हराया

Mon Dec 15 , 2025
दुबई 15 दिसंबर (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद जवाद अबरार (नाबाद 70) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत बंगलादेश ने सोमवार को अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में नेपाल को 151 गेंदे शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। आज यहां बंगलादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी […]

You May Like

Play sound