सागर में चाकूबाजी से एक की मौत

सागर:कोतवाली थाना अंतर्गत देर रात हत्या का मामला सामने आया है जिसमें जयकुमार सोनी नामक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच व कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना से करीब 500 मीटर दूर चकराघाट व गणेश घाट के बीच युवक का रक्त रंजित शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को मिली थी।

जिस पर कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा बनाते हुए जांच व कार्यवाही शुरू की।। घटना के आरोपी तथा कारणों की विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त नही हुई है।

Next Post

स्वाभिमानी जनता को भिखारी बताकर प्रदेश का अपमान किया

Mon Mar 3 , 2025
ग्वालियर: मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ने संबंधी दिए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि झूठे वादे करके और जनता को भ्रमित करके प्रदेश की सत्ता पर […]

You May Like