इंदौर:तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित नाग मंदिर परिसर में एक युवक द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक एमपीईबी में कार्यरत था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।मृतक की पहचान गौरव पिता राजेंद्र (37), निवासी बड़ी ग्वाल टोली के रूप में हुई है। वह कल तिलक नगर स्थित नाग मंदिर पहुँचा था, जहाँ उसने अज्ञात विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। मंदिर परिसर में युवक को बेसुध हालत में देख लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी, गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
परिजनों से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गौरव मध्य प्रदेश विद्युत मंडल में कार्यरत था। वह स्वभाव से कैसा था और पिछले कुछ दिनों से किसी तनाव में था या नहीं, पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
Next Post
देश में LPG किल्लत की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया सहित पांच देशों से शुरू होगी गैस सप्लाई, घरेलू उत्पादन में भी 10% की बढ़ोतरी
Wed Mar 11 , 2026
नई दिल्ली | पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य में पैदा हुए तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए कूटनीतिक और रणनीतिक कदम उठाए हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने आपूर्ति श्रृंखला को बाधित होने से बचाने के लिए अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, नॉर्वे और संयुक्त […]

You May Like
-
8 months ago
मारपीट के आरोपी को एक वर्ष का सश्रम कारावास
-
7 months ago
महापौर के औचक निरीक्षण में आठ कर्मचारी अनुपस्थित रहे