भोपाल, 09 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर जांच के उपरांत डीएसपी अजाक कटनी प्रभात कुमार शुक्ला एवं महिला थाना प्रभारी कटनी मंजू शर्मा को उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज के कार्यालय में संबद्ध किया गया है।
डॉ यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना ने कटनी जिले में हुए घटनाक्रम के फलस्वरूप दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए यह आदेश जारी किए हैं। श्री शुक्ला और श्रीमती शर्मा दोनों पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही भी प्रचलन में है।
