विद्यार्थियों की पढ़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दें: डॉ.महेंद्रमणि

सिंगरौली । क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा रीवा डॉ. महेंद्रमणि द्विवेदी के दो दिवसीय सिंगरौली प्रवास के दूसरे दिन प्रधानमंत्री एक्सीलेंस महाविद्यालय बैढ़न में व्यवस्थाओं को लेकर उनके तेवर तल्ख नजर आए।

क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक ने जिले के प्राचार्य एवं महावि. बैढ़न के प्राध्यापकों और लिपिकीय स्टाफ के साथ संयुक्त बैठक लेकर महावि. की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। बैठक में महावि. की व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्राध्यापकों और लिपिकीय अमले को आवश्यक सुधार के निर्देशित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की पढ़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, नियमित अध्यापन कराने और शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में जिले के अन्य महावि.के प्राचार्य शामिल हुये।

दो महीने बाद भी नही मिला प्रभार,अनियमितता की जांच जारी

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री एक्सीलेंस महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. एमयू सिद्दीकी को लेकर भी चर्चा हुई। उनका तबादला कटनी जिले के बोहरीबंद महावि. में हो चुका है और वे वहां पदभार ग्रहण कर चुके हैं। इसके बावजूद बैढ़न महावि. का प्रभार नहीं सौंपे जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि प्रभार नहीं सौंपने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। वहीं सूत्रों के अनुसार पूर्व प्राचार्य के कार्यकाल में विभिन्न सामग्रियों की खरीदी को लेकर भी सवाल उठे हैं। शासकीय महावि. बरका में करीब 97 लाख रुपये की खरीदी से संबंधित मामला जांच में चल रहा है। इन्हीं शिकायतों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक ने नाराजगी जताई। सूत्र यह भी बताते हैं कि लिपिकीय स्तर पर कथित मनमानी को लेकर कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं।

Next Post

ग्रामीण अंचलों को मिली स्वास्थ्य, बिजली और शिक्षा की बड़ी सौगातें

Sun Sep 13 , 2026
अलीराजपुर। कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने आज ग्रामीण क्षेत्रों के प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर ग्रामीणों को कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, विद्युत एवं शिक्षा से जुड़े कार्यों का शुभारंभ करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार की […]

You May Like