सतना : माएके में रह रही पत्नी की चाकू मारकर निर्मम हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया था. हलांकि उसने पुलिस से बचने को लेकर काफी जद्दोजहत जारी रखी. लेकिन इसके बावजूद भी 4 महीने बाद पुलिस ने उसे जबलपुर से दबोच लिया.कोतवाली थाना प्रभारी मैहर अनिमेष द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 नवंबर को फरियादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिसके अनुसार मुरलीधर वार्ड गोटेगांव नरसिंहपुर निवासी केशव दुबे उर्फ भैय्याजी पिता पहलाद उम्र 39 वर्ष का विवाह मैहर निवासी अर्चना के साथ हुआ था.
विवाद के बाद से ही केशव द्वारा अपनी पत्नी को बुरी तरह प्रताडि़त किया जाने लगा. जिसकी प्रताडऩा से तंग आकर अर्चना अपने माएके मैहर आकर रहने लगी. बताया कि केशव अपनी पत्नी अर्चना को लेने के लिए सितंबर 2025 में मैहर आया था. इस दौरान उसने पत्नी से झगड़ा शुरु कर दिया. देखते ही देखते केशव ने चाकू उठा लिया और पत्नी के गले पर जोरदार प्रहार किया. यह देख बीच बचाव करने आए अर्चना के भाई के साथ ही केशव ने डंडे से मारपीट की.
चाकू के हमले से बुरी तरह घायल अर्चना को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन जिला चिकित्सालय सतना में उपचार के दौरान उसेन दम तोड़ दिया. यह देखते हुए पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति केशव की तलाश शुरु की गई. लेकिन मामले की भनक लगते ही केशव फरार हो गया. पुलिस से बचने के लिए केशव लगातार अपना स्थान बदलता रहा. लेकिन घटना के 4 महीने बाद मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी केशव को भेड़ाघाट जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया.
