
मंदसौर। शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा की तिरंगा यात्रा ने ऐतिहासिक रूप ले लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा के नेतृत्व मे किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, पुर्व केबिनेट मंत्री विधायक हरदीपसिंह डंग, प्रदेश पदाधिकारीगण किसान मोर्चा गणपतसिंह आंजना का विशेष आतिथ्य प्राप्त हुआ। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चूंडावत ने यात्रा का नेतृत्व कीया करीब 15 किलोमीटर लंबी भव्य ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यात्रा में 300 से अधिक ट्रैक्टर एवं जेसीबी मशीनो के साथ बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
