सान्त्रागाछी–अजमेर स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन 30 जून तक बढ़ा

भोपाल,09 जून (वार्ता) रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 08611/08612 सांतरागाछी–अजमेर–सांतरागाछी साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस के संचालन को विस्तारित किया है। सांतरागाछी–अजमेर स्पेशल एक्सप्रेस अब 30 जून तक चलेगी। यह विशेष गाड़ी भोपाल रेल मंडल के अशोकनगर, गुना और रुठियाई स्टेशनों से होकर गुजरती है|

पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि गाड़ी संख्या 08611 सांतरागाछी–अजमेर स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन 30 जून तक बढ़ाया गया है। इसीतरह गाड़ी संख्या 08612 अजमेर–सांतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 03 जुलाई तक किया जाएगा।

यह गाड़ी दोनों दिशाओं में सांतरागाछी जंक्शन, खड़गपुर जंक्शन, टाटानगर जंक्शन, चांडिल जंक्शन, मूरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह जंक्शन, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड जंक्शन, रेनुकूट, चोपन, सिंगरौली, बरगवां, सारईग्राम, ब्यौहारी, खन्ना बंजारी, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना मालखेड़ी, अशोकनगर, गुना, रूठियाई, अटरू, बारां, सोगरिया, बूंदी, मांडलगढ़, चदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद और अजमेर जंक्शन पर ठहराव लेती है।

 

 

Next Post

भोपाल रेल मंडल को मई माह में मिला 163.05 करोड़ रुपए का राजस्व

Mon Jun 9 , 2025
भोपाल, 10 जून (वार्ता) पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल ने मई माह में 163.05 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने आज बताया कि भोपाल रेल मंडल द्वारा रेल सेवाओं की गुणवत्ता सुधार और राजस्व में वृद्धि की दिशा में निरंतर […]

You May Like