
नवभारत, तेजगढ़/दमोह. 2 मार्च को वन परिक्षेत्र तेजगढ़ परिसर, सामान्य वन मंडल दमोह में वनों के संरक्षण व विकास हेतु जन-सहयोग प्राप्त करने के लिये राज्य शासन के काष्ठ के विदोहन से प्राप्त होने वाली काष्ठ की बिकी से प्राप्त राजस्व की 20 प्रतिशत राशि संयुक्त वन प्रबंधन समिति को देने का निर्णय लिया गया.जिसके तारतम्य में परिक्षेत्र तेजगढ़ में 20 प्रतिशत लाभांश राशि से ग्राम वन समिति हरदुआ, सांगा, गोरखा, करनपुरा, करौंदी, वंशीपुर, समदई, पटेरिया में ग्राम वन समितियों को खाना बनाने की सामग्री व ग्राम वन समिति, गुबरा, घुटरिया, गिदरा, मोहड़ में स्कूली बच्चों को बैग का वितरण किया गया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धर्मेन्द्र सिंह लोधी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति पर्यटन धर्मस्व विभाग, ईश्वर जरांडे आई.एफ.एस. वन मंडल अधिकारी, प्रतीक कुमार दुबे, उप वन मंडल अधिकारी तेन्दूखेड़ा, नीरज कुमार पाण्डेय वन परिक्षेत्र अधिकारी तेजगढ़ (सामान्य), थाना प्रभारी तेजगढ़ अभिषेक पटेल, मंडल अध्यक्ष संग्राम सिंह लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भारत सिंह लोधी, बेड़ी सिंह सदर, हरिसिंह यादव जनपद सदस्य, प्रेम सिंह, भोजराज जैन, ऋषि दीक्षित, डॉ. अनूप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नेपाल सिंह, राजू दुबे, राजीव बड़ेराय, वेदपाल सिंह, गुलाब सिंह, राजा गुबरा, इन्द्रिय सिंह, देवेंद्र मालगुजार, अखिलेश लोधी, नन्हे भाई, नारायण सिंह, बबलू ठाकुर, खिलान सिंह, नितिन बड़ेराय, शिवम सोनी, सुनील शाह, विनंजय जैन, अनिल विश्वकर्मा, अनिल जैन व वन विभाग, पुलिस विभाग से निम्नानुसार अधिकारी/कर्मचारी, उपस्थित रहे. जिसमें परिक्षेत्र सहायक अर्जुन सिंह मरकाम, चंद्रनारायण चौबे, नेकनारायण खरे, शेख मुख्तार, अय्युब खान, सुनील सेन, वनरक्षक विनोद जैन, मुकेश नामदेव, ललित सुमन, दिनेश गौंड़, सत्यम नायक, हरीश तेकाम, राममनोहर यादव, कृष्ण कुमार अहिरवाल, अरविंद खरे, रवीन्द्र रैकवार, झलकन साहू व तेजगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण व ग्राम वन समिति के अध्यक्ष / सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री के द्वारा मां सरस्वती का पूजन व उनके समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया व मंत्री श्री लोधी का स्वागत वन मंडलाधिकारी दमोह द्वारा किया गया. कार्यक्रम के दौरान वनमंडलाधिकारी दमोह द्वारा 20 प्रतिशत राशि लाभांश के संबंध में बताया गया व लोधी मंत्री द्वारा कार्यक्रम की सराहना करते हुए व ग्राम वन समितियों को खाना बनाने की सामग्री व स्कूली बच्चों को बैग वितरित किये गये. इसके पश्चात एक पेड़ मां के नाम का पौधा रोपण किया गया. कार्यक्रम का सफल संचालन भारत सिंह लोधी पूर्व मंडल अध्यक्ष तेजगढ़ ने किया और सभी का आभार नीरज पाण्डेय, वन परिक्षेत्र अधिकारी, तेजगढ़ ने व्यक्त किया.
