
नवभारत, न्यूज
दमोह.भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मप्र भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला प्रभारी सतानंद गौतम, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी, दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, हटा विधायक श्रीमती उमा देवी खटीक, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह मंचासीन रहें.बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों को उनके कर्तव्य, दायित्वों और आगामी भविष्य में संगठन द्वारा निर्धारित कार्यकमों, गतिविधियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि होता है. पद और दायित्व संगठन की दृष्टि से आवश्यक है, परंतु कार्यकर्ता और पदाधिकारी एक दूसरे के पूरक है. इसलिए हम सभी को एक दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर संगठन के कार्यक्रम करना है और संगठन को मजबूत रखना है.
जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि आपके मार्गदर्शन में संगठन के कार्यक्रमों की गतिविधियों का सफल संचालन हो रहा है. बैठक का संचालन हटा मंडल अध्यक्ष सौरभ नेमा और आभार प्रकट दमयंती मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई ने किया.बैठक में जिले के सभी मंडलों के नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति रही.
