रेल लाइन पर मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

दमोह। जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदकपुर चौकी के पास आनु फाटक के निकट रेल लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। शव रेल लाइन पर दो-तीन हिस्सों में मिला है।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के क्षेत्र में पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Next Post

महाकाल मंदिर में भस्मारती के प्रभारी व सहायक को हटाया 

Tue Aug 4 , 2026
उज्जैन। श्रावण के पहले सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं की भस्मारती में भीड़ के चलते उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह महाकाल मंदिर में अचानक अल सुबह ही निरीक्षण करने पहुंच गए थे। उन्हें वहां काफी गड़बडिय़ां मिली थी। लेकिन उस समय वे कुछ नहीं बोले थे। मंगलवार को कार्रवाई सामने आई […]

You May Like