झिरनो मंदिर पर पूज्य मुनि प्रमाण सागर की मंगल अगवानी

भोपाल। श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज बांगा और मंत्री मनोज आर.एम. ने बताया कि पूज्य मुनि प्रमाण सागर जी महाराज संघ की झिरनो मंदिर पर मंगल अगवानी बैंड-बाजों के साथ हुई। मंदिर प्रांगण में आयोजित शंका समाधान कार्यक्रम में मुनि श्री ने जैन समाज की घटती जनसंख्या पर कहा कि समय पर विवाह और गृहस्थ धर्म का पालन आवश्यक है। डॉक्टर जैन की जिज्ञासा पर मुनि श्री ने गर्भपात का विरोध करते हुए कहा कि भावना योग से बच्चे स्वस्थ जन्म ले सकते हैं। गुणायत्न मंदिर की ऊर्जा पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह आचार्य जी के आशीर्वाद और सभी के पुण्य से बन रहा है। कार्यक्रम में सैकड़ों भक्त शामिल हुए। कल नेमीनाथ भगवान का महामास्तकाभिषेक और गणधर विलय विधान होगा।

Next Post

देवउठनी ग्यारस पर आज बंद रहेगी मंडी

Sat Nov 1 , 2025
सीहोर।कृषि उपज मंडी समिति द्वारा 1 नवम्बर को देवउठनी ग्यारस के अवसर पर मंडी में अवकाश घोषित किया गया है. समिति सचिव ने बताया कि देवउठनी ग्यारस के दिन मंडी प्रांगण में न तो कृषि उपज की नीलामी होगी और न ही कोई व्यापारिक गतिविधि संचालित की जाएगी. नियमित मंडी […]

You May Like