सीहोर।कृषि उपज मंडी समिति द्वारा 1 नवम्बर को देवउठनी ग्यारस के अवसर पर मंडी में अवकाश घोषित किया गया है. समिति सचिव ने बताया कि देवउठनी ग्यारस के दिन मंडी प्रांगण में न तो कृषि उपज की नीलामी होगी और न ही कोई व्यापारिक गतिविधि संचालित की जाएगी. नियमित मंडी कार्य आगामी कार्य दिवस से पहले की तरह प्रारंभ किए जाएंगे. सभी किसानों से अपील की गई है कि वे मंडी में आज उपज न लाएं.
देवउठनी ग्यारस पर आज बंद रहेगी मंडी
