नयी दिल्ली,05जुलाई (वार्ता)प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार रात संभल में हुये सड़क हादसें पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के लिए दो लाख रूपये और घायलों के लिए 50 हजार रूपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।
श्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा, “उत्तर प्रदेश के संभल में हुए हादसे में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
उन्होंने कहा, “पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।”
उत्तर प्रदेश में संभल जिले के जुनावई क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बेकाबू कार के दीवार से टकराने से उसमे सवार पांच लोगों की मौत हो गई थी।
Next Post
पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम: मात्र एकमुश्त निवेश से हर महीने होगी ₹82,000 की गारंटीड कमाई! जानें कैसे मिलती है यह मोटी ब्याज आय
Sat Jul 5 , 2025
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) या टाइम डिपॉजिट (POTD) हो सकती है आपके लिए बेहतर विकल्प; जानें ₹15 लाख के निवेश पर कैसे पाएं नियमित आय, सुरक्षा भी सुनिश्चित। नई दिल्ली, 5 जुलाई (नवभारत): क्या आप एक सुरक्षित और गारंटीड मासिक आय की तलाश में हैं? पोस्ट ऑफिस की […]

You May Like
-
9 months ago
हूतियों ने इजरायली जहाजों को निशाना बनाने की धमकी दी
-
5 months ago
24 घंटे में लापता बालिका को पुलिस ने सुरक्षित बरामद
-
2 months ago
खजुराहो कार्निवाल में हुआ लोकनृत्यों का प्रदर्शन
