पारे में मामूली गिरावट, लेकिन उमस ने किया हलाकान     

सतना : मौसमी फेरबदल के चलते गुरुवार को मिली फौरी राहत दो दिन में ही काफूर हो गई. नतीजतन शनिवार से शुरु हुई उमस भरी गर्मी ने रविवार होते-होते लोगों को हलाकान करना शुरु कर दिया. वहीं अब मौसम विभाग द्वारा गरज-चमक के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है. जिसके चलते  एक बार फिर से तापमान में थोड़ी सी कमी आने की संभावना बनती नजर आने लगी है.मौसम कर्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को शहर में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हलांकि शनिवार के 40.7 डिग्री की तुलना में रविवार को अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री की कमी दर्ज की गई, और यह सामान्य की तुलना में 3.1 डिग्री कम आंका गया.

लेकिन इसके बावजूद भी हवा में नमी की मात्रा 51 से लेकर 29 फीसदी के बीच बनी रही. जिसका नतीजा यह हुआ कि सुबह से लेकर देर शाम तक जबरदस्त उमस भरी गर्मी का असर बना रहा. ऐसा भी नहीं है कि दोपहर के समय हवाएं नहीं चलीं. लेकिन मध्यम गति से बहने वाली नमी युक्त पुरवा हवाओं ने गर्मी की तासीर को कई गुना अधिक बढ़ा दिया. जिसके चलते चाहे घर में हों अथवा बाहर लोगों को उमस भरी गर्मी से कहीं भी राहत नहीं मिली. यहां तक अब तक की गर्मी से निबटने में कारगर साबित होते आ रहे कूलर भी रविवार को बेअसर होते नजर आने लगे. दिन भर जारी रही तपन के चलते बढ़ी हुई गर्मी और पुरवा हवाओं ने मिलकर शाम होते होते कुछ ऐसा असर दिखाया कि लोगों की बेचैनी कई गुना अधिक बढ़ गई. वहीं रात होने पर भी उमस भरी गर्मी का आलम लोगों को हलाकान करता रहा.
 लू का असर रुका
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार फेरबदल के चलते राज्य के अधिकांश स्थानों पर कुछ समय के लिए लू का असर काफी हद तक कम हो चुका है. वहीं बदले मौसम के मिजाज की वजह से कुछ स्थानों पर गरज-चमक और झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश की घटना सामने आ सकती है. हलांकि इस मौसमी फेरबदल का असर जिले पर कम ही पडऩे की संभावना है. लिहाजा गरज-चमक के साथ झोंकेदार हवाओं के चलने की संभावना बनी रहेगी. इस दौरान कुछ स्थानों पर स्थानीय प्रभावों की सक्रियता के बूंदाबांदी भी हो सकती है

Next Post

आरटीई में नि:शुल्क प्रवेश का दूसरा मौका

Mon May 4 , 2026
सीहोर। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिले में आरटीई के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश की द्वितीय चरण की प्रक्रिया 4 मई से शुरू होगी. राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. गौरतलब है कि कमजोर वर्ग एवं […]

You May Like