
गोगावां। नगर के शीतला माता मंदिर पर ड्यूटी कर रहा प्रथम बटालियन इंदौर का एसएएफ जवान राज कुमार शर्मा 42 वर्ष को अज्ञात कारणों से लगी गोली ।
जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।
सूचना मिलते ही एसपी धर्मराज मीणा, एडिशनल एसपी नरेंद्र सिंह रावत, फिंगर प्रिंटर सुनील मकवाना,तुरंत घटना स्थल गोगावां पहुंचे।
घटना का मुआयना कर एसपी ने जांच के विषय की बात कही। घटना स्थल से एफ एस एल की टीम ने साक्ष जुटाएं फिलहाल आरक्षक के शव को गोगावां सरकारी अस्पताल पोस्ट माटम रूम में रखा गया है। बताया जा रहा हे कि आरक्षक मूल रूप से भिंड का निवासी होकर वर्तमान में परिवार अंबिका पूरी इंदौर में निवास कर रहा है। मिली जानकारी अनुसार घटना की सूचना परिजनों को भेजी गई है ।
