तीन किशोरियां रहस्यमय ढंग से गायब

जबलपुर: शहर से तीन किशोरियां रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। तीनों ही मामलों में परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर खोजबीन की लेकिन जब बच्चियों का पता नहीं चला तो वे सीधे थाने पहुंचे और अपहरण की आशंकाएं जाहिर करते हुए एफआईआर दर्ज करवाईं। यह मामले लार्डगंज, अधारताल, पनागर थाना क्षेत्र के है। पुलिस ने तीनों ही मामलों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
लार्डगंज पुलिस ने ब ताया कि पन्नी मोहल्ला सुहागी निवासी 45 वर्ष युवक निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार दोपहर 3:30 बजे से 4 बजे के बीच 15 वर्षीय बेटी करमचद्र चौक गई थी जो वापिस नहीं लौटीं। इसी प्रकार पनागर पुलिस ने बताया कि 38 वर्ष महिला निवासी बिछुआ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार की रात्रि नौ बजे परिवार के सभी सदस्या सो गए थे।

रात्रि करीब 11 बजे उठी तो देखी कि छोटी बेटी 13 वर्ष घर पर नही थी जिसकी तलाश किए लेकिन नहीं मिली। इसी प्रकार अधारताल थाने में कटरा निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 वर्षीय बेटी को मोबाइल देने के लिये से मना कर दिया था। जिससे वह नाराज हो गई। रविवार सुबह सात बजे उठी तो देखा कि बेटी घर में नहीं थी।

Next Post

जमीन खरीद फरोख्त के नाम पर हड़पे 18 लाख

Mon Mar 2 , 2026
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत करमेता में जमीन खरीद फरोख्त के नाम पर जालसाज भाईयों ने 18 लाख रूपए हड़प लिए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है । पुलिस के मुताबिक श्रीमति रेखा लखेरा 62 वर्ष, निवासी शुकवारी बजरिया हनुमानताल ने लिखित शिकायत की कि उसके पति […]

You May Like