रेनो ग्रुप ने की पांच साल में 36 नये मॉडल उतारने की घोषणा

नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) वाहन निर्माता रेनो ग्रुप ने अगले पांच साल में 36 नये मॉडल उतारने की घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को एक नयी रणनीतिक योजना ‘फ्यूचरेडी’ की घोषणा की जिसके तहत साल 2030 तक 36 नये मॉडल बाजार में पेश करने की योजाना है। इनमें 16 इलेक्ट्रिक वाहन और 14 अंतर्राष्ट्रीय बाजार के लिए बनाये गये वाहन होंगे।

रेनो ग्रुप की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि फ्यूचरेडी के साथ कंपनी मानक यूरोपीय कार निर्माता बनना चाहती है। यह चार स्तंभों – विकास, प्रौद्योगिकी, उत्कृष्ट्ता और विश्वास – पर आधारित होगा।
यूरोप के अलावा कंपनी भारत, दक्षिण अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर भी फोकस कर रही है जो उसके प्रमुख बाजार हैं।

कंपनी ने बताया कि उसका लक्ष्य 2030 तक 55 प्रतिशत वैश्विक बाजार में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करना है। वह इलेक्ट्रिक वाहनों की लागत 40 प्रतिशत कम करेगी और उसका रेंज (एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर तय की जा सकने वाली दूरी) 750 किमी तक बढ़ायेगी। रेंज एक्सटेंडर लगाने पर इसकी रेंज बढ़कर 15 किलोमीटर हो जायेगी।

Next Post

गिरावट से उबरे शेयर बाजार, सेंसेक्स 640 अंक मजबूत

Tue Mar 10 , 2026
मुंबई, 10 मार्च (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी लौट आयी और बीएसई का सेंसेक्स 639.82 अंक (0.82 फीसदी) चढ़कर 78,205.98 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 233.55 अंक यानी 0.97 प्रतिशत ऊपर 24,261.60 अंक पर पहुंच गया। गत 26 फरवरी के बाद […]

You May Like

मनोरंजन