जमीन खरीद फरोख्त के नाम पर हड़पे 18 लाख

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत करमेता में जमीन खरीद फरोख्त के नाम पर जालसाज भाईयों ने 18 लाख रूपए हड़प लिए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है ।
पुलिस के मुताबिक श्रीमति रेखा लखेरा 62 वर्ष, निवासी शुकवारी बजरिया हनुमानताल ने लिखित शिकायत की कि उसके पति विष्णु लखेरा रिटायरमेंट होने के बाद उनको रिटायरमेंट का पैसा मिला था जिससे हमारे द्वारा आशीष सिंह ठाकुर एवं उसके भाई आकाश सिंह ठाकुर के कहने पर एक प्लाट करमेता, में 21 कुल रकबा 1544.75 वर्गफुट भूमि विके्रता बसंत यादव 52 वर्ष, निवासी ग्राम रैगवां, पाटन रोड जबलपुर वाले से प्लाट उसके और बहु श्रीमति प्रगति लखेरा के नाम से क्रय किया था, जिसमें रजिस्ट्री की राशि उसके पति के द्वारा चैक के माध्यम से दी थी, उक्त प्लाट आशीष सिंह ठाकुर एवं उसके भाई आकाश सिंह ठाकुर के द्वारा क्रय करवाया गया था और क्रय कराने के पूर्व इनके द्वारा यह शर्त रखी गयी थी कि उक्त प्लाट में हमारे द्वारा मकान का निर्माण करवाया जायेगा।

आशीष सिंह ठाकुर के द्वारा भवन निर्माण अनुबंध पत्र का निष्पादन करवाया था जिसमें आशीष सिंह ठाकुर ने 22, लाख रूपये में सिंगलेक्स मकान बनाने की शर्तों के अनुसार सौदा किया था। उक्त शर्तों के अनुसार उसके पति के द्वारा आशीष सिंह ठाकुर को किश्तो के माध्यम से राशि दी गयी।आशीष सिंह ठाकुर एवं उसका भाई मां रेवा डेवपलर्स के नाम से भवन निर्माण का काम करता है। उसके पति के द्वारा आशीष सिंह ठाकुर एवं उनके भाई को मां रेवा डेवपलर्स के नाम से कुल राशि 24,22,200 रुपये दिये गये। आशीष सिंह ठाकुर एवं उनके भाई के द्वारा प्लाट दिलाने में भी करीब दो लाख रूपये कमीशन के रूप में पूर्व में ले लिये थे इस कारण रजिस्ट्री के पूर्व 1,00,000 रूपये नगद प्रदान किये गये थे और इन दोनों के द्वारा रजिस्ट्री दिनांक करवाई थी। आशीष सिंह ठाकुर एवं उनके भाई आकाश सिंह ठाकुर के द्वारा मकान का निर्माण नहीं कराया। आशीष सिंह ठाकुर एवं उसके भाई आकाश सिंह ठाकुर के द्वारा धोखाधड़ी कर 18 लाख रूपए हड़प लिए गए ।

Next Post

सुक्खू ने सीतारमण से की मुलाकात, हिमाचल के लिए की वित्तीय समिति गठित करने की मांग

Mon Mar 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 मार्च (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राजस्व घाटे की भरपाई के लिए विशेष केंद्रीय सहायता के तहत वित्तीय पैकेज की मांग रखी। श्री सुक्खू ने […]

You May Like