बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

इंदौर:जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात बाइक चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी थी. हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.
आलापुरा में रहने वाले 42 वर्षीय मनीष बिंजवा को जबरन कॉलोनी में सोनकर धर्मशाला के पास अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी थी. हादसे में मनीष के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई थीं. उन्हें इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Fri Oct 16 , 2026
दमोह:एक अज्ञात ट्रक ने सागर जबलपुर मार्ग कृष्ण हाइट कॉलोनी के पास दो पहिया वाहन को जोरदार टक्कर मारते हुए चालक को मौत के घाट उतार दिए जाने का घटनाक्रम सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महेंद्र उर्फ पिंटू पटेल पिता चतुर्भुज पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी बजरिया […]

You May Like

Play sound