
भोपाल। ब्याजखोरों पर भोपाल पुलिस का सख्त शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है. जिला प्रशासन की गाइडलाइन के मुताबिक ही अब ब्याज और वसूली की जाएगी. पुलिस कमिश्नर ने अवैध वसूली करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. नियम तोड़कर मनमानी वसूली करने वाले ब्याजखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अब होगी.
जानकारी के मुताबिक हाल ही में कथित रूप से कर्ज और वसूली के दबाव से परेशान 37 वर्षीय शेफ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रातीबड़ थाना पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्ज देने वाले व्यक्ति और एक निजी फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है.
रातीबड़ थाना क्षेत्र में कथित रूप से कर्ज और वसूली के दबाव से परेशान एक 37 वर्षीय रामश्रवण पटेल ने कलियासोत डैम के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें कर्ज देने वाले व्यक्ति और एक निजी फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने अब बड़े स्तर पर इस पर शिकंजा कसने की तैयारी कर दी है.
