सीधी:अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज संगठन के आह्वान पर सर्व समाज ने आईएएस संतोष वर्मा द्वारा बेटियों के प्रति दिए गए अमर्यादित बयान के खिलाफ भारी विरोध व्यक्त करते हुए स्थानीय गांधी चौक में आज शाम पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए कहा कि बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, ऐसे अधिकारी को तुरंत बर्खास्त किया जाए।आक्रोशित जनता ने पुतला दहन कर सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक किया जाएगा।
पुतला दहन के दौरान पुलिस से झड़प
शहर के गांधी चौक में आज आईएएस संतोष वर्मा के ब्राम्हण समाज की बेटियों के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में सर्व समाज के लोगों द्वारा पुतला दहन आयोजित किया गया।आईएएस संतोष वर्मा के पुतला दहन के दौरान एकत्रित लोगों के साथ पुलिस अधिकारियों की झड़प हो गई। उस दौरान कुछ लोगों का कहना था कि पुतला दहन के दौरान आखिर पुलिस अधिकारियों द्वारा क्यों झड़पें की गई। इसको लेकर मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों का विरोध शुरू हो गया। बाद में पुलिस अधिकारी किनारे हो गये।
