भोपाल। समासगढ़ स्थित पारसनाथ तीर्थधाम में तीन दिवसीय बेदी प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुनि श्री 108 विनंद सागर महाराज एवं गणिनी आर्यिका रत्न 105 सृष्टि भूषण माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में मूल नायक भगवान पार्श्वनाथ की लगभग 6 टन वजनी, 4 फीट ऊंची प्रतिमा को विधिवत स्थापित किया गया। साथ ही 24 तीर्थंकरों सहित कुल 33 प्रतिमाएं भी विराजित की गईं। मंदिर का नवीन निर्माण पिछले दो वर्षों से अध्यक्ष सुनील जैन के निर्देशन में हो रहा था। भूगर्भ से प्राप्त पद्मावती देवी की प्रतिमा भी मंदिर में स्थापित की गई। प्रतिष्ठा का सौभाग्य रमेश भंडारी परिवार को प्राप्त हुआ।
समासगढ़ तीर्थधाम में पार्श्वनाथ भगवान की भव्य बेदी प्रतिष्ठा संपन्न
