सीहोर. सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। चोर मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर गायब हो रहे हैं। अब अज्ञात चोरों ने खाचरोद के बिजली कंपनी के पास स्थित हनुमान मंदिर को निशाना बनाया है. चोरों ने मंदिर में घुसकर दान पेटी सहित अन्य सामान को खंगाला, लेकिन जब कुछ नहीं मिला तो पीतल के घंटे की ही चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी को देकर आवेदन दिया है. थाना प्रभारी राजूसिंह बघेल ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला जिससे चोर पकड़ में आ सकें. इधर बढ़ती चोरी की वारदात से लोगों में आक्रोश है और उनमें असुरक्षा की भावना घर कर गई है.
मंदिर से वजनी घंटा ही चुरा ले गए चोर
