ग्वालियर: भितरवार तहसील की ग्राम पंचायत किठोंदा में अतिवर्षा होने के कारण बाथम मोहल्ले में जल निकास ना होने के कारण पूरी बस्ती में पानी भर गया, जिससे गरीब मजदूर बाथम समाज के लोगों के कच्चे मकान गिर गए हैं और वे लोग पानी भरे घरों में रहने के लिए मजबूर हैं, शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
स्थानीय कांग्रेस के नेता अलताब खान ने इन गरीब मजदूर लोगों की मदद करने की मांग की है। उन्होंने इन गरीब मजदूर लोगों को जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास दिलाने के लिए चक्काजाम और आंदोलन करने करने की बात कही है।
