आईएएस बनने का था सपना, बन गए बॉलीवुड के फेमस रैपर

मशहूर रैपर बादशाह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। बादशाह ने 2006 में ‘माफिया मुंडीर’ के साथ अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की और ‘डीजे वाले बाबू’ जैसे हिट गानों से प्रसिद्धि पाई।

बॉलीवुड और इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के नंबर वन रैपर बादशाह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है और वह हरियाणा के रहने वाले हैं। उनका व्यक्तित्व रील लाइफ में जहां चमक-धमक और ग्लैमर से भरा होता है, वहीं असल जिंदगी में वह बेहद सरल और शांत व्यक्ति हैं।

बादशाह ने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत साल 2006 में ‘माफिया मुंडीर’ नामक क्रू के साथ की थी। शुरुआती दिनों में उन्होंने एल्बम गेट-अप जवानी में यो यो हनी सिंह के साथ काम किया। इसके बाद उन्होंने इंद्रदीप बख्शी के साथ जोड़ी बनाई और मिलकर सैटरडे सैटरडे गाना बनाया, जो सुपरहिट साबित हुआ। उनके अब तक का सबसे हिट गाना डीजे वाले बाबू, जिसमें उन्होंने आस्था गिल के साथ काम किया, साल 2015 में रिलीज हुआ और 24 घंटे के अंदर ही भारतीय आई-ट्यून्स चार्ट में नंबर 1 पोजिशन पर पहुंच गया।

Next Post

स्पेशल डीजी जेल ने किया ई-कोर्ट का शुभारंभ

Wed Nov 19 , 2025
सतना: केन्द्रीय जेल सतना में मंगलवार को जी. अखेतो सेमा (IPS) विशेष महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, भोपाल मध्यप्रदेश के कर कमलों द्वारा ई-कोर्ट का शुभारंभ किया गया। बंदियों को अपने प्रकरणों हेतु संबंधित न्यायालय में न जाना पडे, पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से हो सके इसके लिये ई-कोर्ट का शुभारंभ […]

You May Like