सीहोर। कीटनाशक गुण नियंत्रण अंतर्गत कृषि आदान सामग्री विक्रय करने वाले निजी के विक्रय केन्द्रों एवं विनिर्माता कंपनी का आकस्मिक निरीक्षण करने एवं नमूना लेने के लिए उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास केके पाण्डे द्वारा जिला स्तरीय गुण नियंत्रण उडऩ दस्ता दल का गठन किया गया.
अभियान के लिए उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास केके पाण्डे द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं कि कीटनाशक अधिनियम के संगत प्रावधानों के तहत नमूने लिए जाए. प्रत्येक विनिर्माता एवं डीलर के परिसर का निरीक्षण किया जाए एवं निरीक्षण में पाई गई कमियों विधिवत वैधानिक कार्यवाही की जाए. विनिर्माता के यहां किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए. कंपनियों के उत्पादों के भी नमूने लेते हुए समानुपातिक रूप से जैविक कीटनाशकों के भी नमूने लिए जाए.
