नयी दिल्ली, 21 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेल 2026 में 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि उनके फोकस, निरंतरता और टीम वर्क ने भारत का मान बढ़ाया है।
श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया: ”एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने को बधाई। यह वास्तव में शानदार कंबाइंड स्कोर के साथ एक सराहनीय प्रदर्शन था। उनके फोकस, निरंतरता और टीम वर्क ने भारत का मान बढ़ाया है। भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”
पीएम मोदी ने 10 मीटर एयर राइफल पुरुष व्यक्तिगत इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर हिमांशु ढिल्लों को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि भारत को उनके प्रदर्शन पर गर्व है। श्री मोदी ने X पर पोस्ट किया: ”एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर राइफल पुरुष इवेंट में हिमांशु ढिल्लों ने शानदार सिल्वर मेडल जीता! दबाव में भी उनका शांत रहना और बेहतरीन सटीकता काबिल-ए-तारीफ़ रही। इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई। भारत को उनके प्रदर्शन पर गर्व है।”
