उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिसकर्मी सम्मानित

इंदौर। पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में साप्ताहिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने 15 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नागरिकों को बेहतर पुलिसिंग सेवाएं देने के लिए प्रत्येक कर्मी का योगदान महत्वपूर्ण है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी संगठन की पहचान हैं और उनके प्रयासों से आमजन का विश्वास पुलिस पर और मजबूत होता है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त ने कहा कि यह पहल पुलिस बल में प्रतिस्पर्धा और उत्साह का वातावरण बनाए रखेगी तथा उत्कृष्टता की संस्कृति को और मजबूत करेगी। आयोजित समारोह में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने पुरस्कृत पुलिसकर्मियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

सम्मानित पुलिसकर्मी

सउनि रमेश किराडे व प्रआर बलराम चौहान (थाना राऊ) — ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृता को 24 घंटे में दस्तयाब करने पर। आर. अमर जाटव (थाना एरोड्रम) — गुमशुदगी प्रकरण में सफलता पर। प्रआर देवीसिंह मीणा व आर. जैवेंद्र सिंह गुर्जर (थाना परदेशीपुरा) — चोरी का खुलासा कर मालमशरुका जब्त करने पर। उनि शिवराज सिंह ठाकुर (थाना हीरानगर) व उनि शुभम पांडे (थाना बाणगंगा) — चाकूबाजी की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने पर। आर. गौरव (थाना सराफा) — सोने के आभूषण चोरी का खुलासा कर आरोपी को पकड़ने पर आर. धर्मेंद्र सोनगरा (थाना छत्रीपुरा) — मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ पर। उनि नरेंद्र सिंह कुशवाह (थाना यातायात) — हेलमेट जागरूकता व चालानी कार्यवाही में योगदान पर। आर. नीलम परमार, मआर. नेहा नागदा व आर. चैनसिंह (थाना यातायात) — बेहतर यातायात प्रबंधन पर। प्रआर. राकेश कायत व आर. गोविंद यादव (अपराध शाखा) — 52.34 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पर।

Next Post

पचमढ़ी में कांग्रेस का 10 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

Tue Nov 11 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय “संगठन सृजन” प्रशिक्षण शिविर का पचमढ़ी में मंगलवार को सफल समापन हुआ। इस शिविर का उद्देश्य पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूत करना था। इसमें प्रदेशभर से आए जिला अध्यक्षों और संगठन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक […]

You May Like