अतिथि शिक्षकों को राहत, अब साल में मिलेंगी 10 आकस्मिक छुट्टियां; जल्द जारी होंगे आदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के करीब 90 हजार अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग की ओर से तैयार प्रस्ताव के अनुसार अब अतिथि शिक्षकों को एक शैक्षणिक वर्ष में 10 आकस्मिक अवकाश (Casual Leave-CL) का लाभ मिलेगा। अब तक अतिथि शिक्षकों को नियमित शिक्षकों की तरह अवकाश की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिससे व्यक्तिगत या पारिवारिक आपात स्थिति में उन्हें आर्थिक और व्यावसायिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लंबे समय से विभिन्न शिक्षक संगठनों और अतिथि शिक्षक संघों द्वारा इस मांग को उठाया जा रहा था।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा चुका है और इससे संबंधित औपचारिक आदेश जल्द जारी किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इस निर्णय से अतिथि शिक्षकों के कार्य वातावरण में सुधार होगा और उन्हें आवश्यक परिस्थितियों में अवकाश लेने की सुविधा मिल सकेगी। शिक्षक संगठनों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह लंबे समय से लंबित मांग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि उन्होंने सेवा सुरक्षा, मानदेय और नियमितीकरण जैसे अन्य मुद्दों पर भी जल्द निर्णय लेने की मांग दोहराई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आदेश जारी होने के बाद अवकाश की प्रक्रिया और नियमों की विस्तृत जानकारी भी संबंधित संस्थानों को भेजी जाएगी।

Next Post

पेयजल संकट पर हंगामा: खाली मटके फोड़कर महिलाओं का प्रदर्शन

Sat Jul 25 , 2026
चिचोली। नगर परिषद चिचोली के वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 के प्रजापति मोहल्ला में पिछले 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से नाराज महिलाओं ने शनिवार को नगर परिषद कार्यालय के सामने खाली मटके फोड़कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रघुपति राघव राजा राम सबको सन्मति दे भगवान गीत गया […]

You May Like