7 नवंबर से दौड़ेगी खजुराहो-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस

खजुराहो। बुंदेलखंड क्षेत्र को जल्द ही तेज रफ्तार ट्रेन सेवा की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आगामी 7 नवंबर से खजुराहो से वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होगा। यह ट्रेन खजुराहो से सुबह 3:20 बजे रवाना होकर सुबह 11 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

इस अवसर पर खजुराहो से वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ तीन अन्य वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन से न केवल खजुराहो और वाराणसी के बीच यात्रियों को सुविधाजनक और तेज यात्रा का लाभ मिलेगा, बल्कि पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।

Next Post

नयापुरा में अवैध सागौन की लकड़ी और औजार जब्त, आरोपी पर मामला दर्ज

Sat Nov 1 , 2025
इटारसी। सामान्य वनमंडल नर्मदापुरम के तहत वन विभाग की टीम ने सुखतवा वन परिक्षेत्र के ग्राम नयापुरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संग्रहित सागौन की लकड़ी और उपकरण जब्त किए हैं। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। डीएफओ मयंक गुर्जर के दिशा-निर्देशन और एसडीओ मानसिंह […]

You May Like